- Hindi News
- जिला स्तरीय वाॅलीबाल टीम के लिए हुए ट्रायल
जिला स्तरीय वाॅलीबाल टीम के लिए हुए ट्रायल
सिरसा | रानियांरोड स्थित विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में जिला स्तरी वालीबॉल टीम के ट्रायल हुए। जिसमें चयनित टीम भिवानी के सरेला में 13 दिसंबर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। वालीबॉल संघ के प्रदेश सचिव दूलीचंद ने बताया कि लड़कियों के आयु वर्ग में नवेविता, सिमरनजीत, अन्या यादव, निशा, सिमरन, निशा यादव, सुरिया, पारुल शर्मा, सुबोधा, पूजा प्रेरणा का चयन किया गया है। वहीं लड़कों के आयु वर्ग में रमेश कुमार, कुलदीप, सुनील, दीपक, राहुल, रोहताश, अरुण कुमार, संदीप, सोनू, राजेश कुमार, रजत, योगेश, जितेंद्र का चयन किया गया है।