- Hindi News
- कर्मचारियों की मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : जगदीश
कर्मचारियों की मांगों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान : जगदीश
सिरसा | हरियाणापीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन की बुधवार को टाउन पार्क में बैठक हुई। इसमें चौपटा खंड प्रधान जगदीश दड़बा की अध्यक्षता में मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया। जगदीश दड़बा ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगोंं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकारी कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान करने, जून से नवंबर तक सभी कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने, डेलीवेज कर्मचारियों की ठेकेदारी प्रथा बंद करने की है। उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।