पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र नेता ने काॅलेज के लेक्चररों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

छात्र नेता ने काॅलेज के लेक्चररों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 लेक्चररों के खिलाफ शिकायत

छात्रनेता ने बस अड्डा चौकी में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि कालेज के लेक्चरर भोला जैन सहित 6 प्रोफेसरों ने उनके साथ गाली-गलौच करने, मारपीट करने बंधक बनाने की कोशिश की है। उनके साथी अगर बीच बचाव करते तो प्रोफेसर उसे बंधक बनाने में सफल हो जाते। छात्र नेता का कहना है कि उक्त प्रोफेसर छात्रों की जायज मांग को दबाना चाहते थे मगर वह हार मानने वालों में से नहीं हैं। यह सब कालेज प्रशासन के इशारे पर किया गया। प्रशासन चाहता है कि कालेज में केवल शहरी विद्यार्थी ही शिक्षा प्राप्त करें ग्रामीण विद्यार्थियों को मौका मिले।

प्रदर्शन करने वाले छात्र उनके गांवों की ओर 6 प्राईवेट बस चलती थी मगर प्रदेश सरकार द्वारा नए परमिट जारी करने के बाद इनमें से 5 बसों के रूट बदल गए है। जिस कारण सिरसा जमाल रूट पर केवल एक बस बची है। वे सभी सिरसा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी हैं रोजाना आने जाने में उन्हें बेहद मुश्किलों से जूझना पड़ता है। अनेक बार वह निजी वाहनों में दोगुने पैसे अदा कर लटक कर सफर तय करते हैं जिससे उनका आर्थिक शोषण तो हो ही रहा है साथ ही दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। इसी कारण वह काफी दिनों से रूट पर 5 रोडवेज बस चलाने की मांग कर रहे है।

जमाल रूट पर बसंे चलने से परेशान छात्रों ने काॅलेज प्रशासन और रोडवेज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।

जमाल रूट पर बस चलाने की मांग अड्‌डे और काॅलेज में किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | सिरसा

जमालरूट पर बस चलाने की मांग को लेकर छात्रों ने बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र नेशनल कॉलेज में पहुंचे। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें आउटसाइडर कहकर बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसको लेकर लेक्चररों से उनकी बहस हो गई। इसी बहस के बीच कालेज लेक्चररों ने उनके साथ मारपीट की अौर बंधक बनाने का प्रयास किया। मौके पर उपस्थित उनके छात्र साथियों ने उन्हें वहां से निकाला। उक्त आरोप सिरसा से जमाल रूट पर 5 रोडवेज बसों की मांग को लेकर प्रदर्शन करने आए छात्र नेता जगदीप गोदारा ने लगाए हैं। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने कालेज के गेट पर ही कालेज प्रशासन का पुतला फूंका प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बसों की मांग को लेकर डीसी आवास पर उपस्थित उनके पीए को ज्ञापन सौंपकर सेामवार तक समस्या दूर करने की चेतावनी दी।

नई सुबह छात्र विंग के ने