पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलदीप शर्मा | सिरसा

कुलदीप शर्मा | सिरसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलदीप शर्मा | सिरसा

सरकारकी योजनानुसार खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गरीबों को दो टाईम के भोजन के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा गेहूं गोदाम के रखवालों की लापरवाही के चलते शुक्रवार को बरसात में भीग गया। बरसात में गेहूं भीगने के कारण जहां गेहूं सड़ेगा। वहीं यही गेहूं विभाग द्वारा गरीबों को वितरण के लिए डिपू संचालकों को भेजा जा रहा है। जिससे डिपू संचालकों को दोहरी मार पड़ेगी। एक तो गीले गेहूं के वजन की पेमेंट उनसे ली जा रही है।

वहीं दूसरा बैग में बंद होने के कारण गेहूं गल भी रहा है। इसके अलावा गोदाम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बरसात के दौरान बरती गई अपनी लापरवाही को छुपाने का भी प्रयास किया। उन्होंने शनिवार को भीगी हुई गेहूं खुले मैदान में डालकर उसे सुखाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कम भीगे हुए गेहूं के बैग उन्होंने डिपू संचालकों के पास जा रहे ट्रकों में भरकर अपना पिंड छुड़वाने की कोशिश की है। गोदाम के सुरक्षा कर्मियों खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण लाखों रूपयों का गेहूं बरसात में भीगने से खराब होने के कगार पर पहुंच गया है।

बरसात में गेहूं भीगने के बाद शनिवार को जब सुबह धूप खिल्ल गई तो कर्मचारियों ने अपनी भूल सुधारने के लिए भीगी हुई गेहूं को खुले मैदान में डालकर सुखाने का प्रयास किया। इसके अलावा डिपो संचालकों को वितरण के लिए भेजी जा रही गेहूं के साथ ही गीले बैग बीच में मजदूरों ने ट्रकों में भर दिए। जिस कारण डिपू संचालकों को दोहरी मार पड़ेगी। जहां गीली गेहूं का वजन अधिक तोला जाएगा। वहीं यह गेहूं खराब भी हो जाएगा। जिसकी पेमेंट डिपू संचालक को देनी पड़ेगी। अब जिस डिपू संचालक के हिस्से में यह गेहूं जाएगी। उसे आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। मजदूर गोदाम के कर्मचारियों की लापरवाही को छुपाने के लिए ट्रक के बीच में गीले बैग भी भर रहे हैं। डीएफएससी हंसराज भादू ने कहा कि अगर गोदाम फूड एंड सप्लाई का है तो वे जांच करवाएंगे। लापरवाही बरती गई है तो कार्रवाई भी की जाएगी।

लापरवाही से बारिश में भीगा गरीब का \\\"निवाला\\\', अब सुखाने का प्रयास

2

1

सिरसा। एफसीआई के गोदाम में शुक्रवार को बरसात में भीगा गेहंू सुखाने के लिए रखा हुआ।

सिरसा। रखरखाव के अभाव में गेहंू की बोरियों में लगी फफूंदी दीमक के कारण काली हुई गेहूं से भरी बोरी।