पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्म का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी यूपी से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरीका झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले यूपी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने यूपी से ही गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार पटेल बस्ती में रहने वाले यूपी के दीपक कीर्तिनगर मोहल्ले में स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। वहीं पर उस मोहल्ले की एक लड़की भी काम करती थी। दोनों की वहां पर मुलाकात हो गई।

दीपक ने लड़की को कंपनी में बड़ी पोस्ट दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद उसे वह यूपी ले गया। जहां उसके साथ कई दिन तक रेप किया। उसके बाद वह किसी तरह उसके चुगंल से बचकर सिरसा आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज करके दीपक की तलाश की और उसे यूपी से गिरफ्तार कर लिया।