कन्या भ्रूण हत्या रोकने का ले संकल्प
कन्याभ्रूण हत्या केवल सामाजिक अभिशाप है अपितु कानूनी अपराध भी है। हम सभी को एक सामाजिक बुराई को जड़ से उखाडऩे के लिए आगे आना चाहिए।
यह बात सोमवार को डीसी अंशज सिंह ने स्थानीय लघु सचिवालय परिसर से बेटी बचाओं अभियान के रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ अभियान के संचालक विजय महाराज अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। डीसी ने कहा कि महिलाएं अगर संकल्प करे कि भ्रूण हत्या करवाएंगी ही नहीं प्रोत्साहित करेंगी ही दबाव डालेगी तो डॉक्टर किस भ्रूण की हत्या करेगा।
अगर ईमानदारी सेे बिना किसी भय,आंशका दबाव के हम कन्या को आने से रोके तो इससे बड़ा पुण्य समाज में हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़का-लड़की में कोई भेद भाव नहीं है, लड़का एक तो लड़की दो घरों का नाम रोशन करती है। इसलिए हम सभी को बेटी बचाओ अभियान चलाकर लोगों को प्रोत्साहित करे।
प्रयास
सिरसा। लघुसचिवालय परिसर से बेटी बचाओ रथ को रवाना करते डीसी अंशज सिंह।