पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध प्रतियोगिता में बिट्टू, मोनो एक्टिंग में साक्षी और पेंटिंग में अन्नू रही प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में बिट्टू, मोनो एक्टिंग में साक्षी और पेंटिंग में अन्नू रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयनेशनल महाविद्यालय सिरसा के प्रांगण में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्राचार्या डा. सुमन गुलाब ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी दिवस की सभी शुभकामनाएं दी और कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा के साथ साथ एक वैज्ञानिक भाषा भी है। शिविर में एन एस एस के स्वयंसेवकों ने खेल मैदान की सफाई की। इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बिट्टू सिंह प्रथम ,रोहित कुमार दिव्या शर्मा दूसरे राज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डा. शिव चरण शर्मा, प्रो मंजू गंडा प्रो खजान सिंह थे।

शिविर में एन एस एस की पहली दूसरी इकाइयों ने भाग लिया। प्रो खजान सिंह प्रो राम कुमार शिविर के संयोजक थे। वहीं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में संपन्न हुई। डा. रविन्द्र पुरी प्रो अनीता अरोड़ा की देख रेख में पेंटिंग मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मोनो एक्टिंग में साक्षी प्रथम रेणुका दूसरे स्थान पर रही। वहीं पेंटिंग में अनु, भारत अंगोरा साक्षी पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में डा. रेखा शर्मा ,डा मधु कुमारी डा. वर्षा चौधरी थे।

इसी प्रकार से से कॉलेज प्रांगण में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें हरियाणवी,पंजाबी,राजस्थानी एवं सदाबहार हिंदी फिल्मों गीतों के मधुर संगीत की ताल के साथ कदमों को एकाकार करके प्रतिभा का परिचय देने के लिए 31 विद्यार्थियां ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ अर्चना, डॉ सीमा,व प्रो रंजना बहल अपनी भूमिका निभाते हुए छात्रा शीतल को पहले ,सोनू को दूसरे और राहुल को तीसरे स्थान पर रखा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रो एम आर कंबोज थे। जबकि सह आयोजक की भूमिका डा. एस सी शर्मा, प्रो एच एस ढिल्लों प्रो मंजू गंडा ने निभाई।