पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता में अनिल और प्रश्नोत्तरी में गौरांग प्रथम

कविता में अनिल और प्रश्नोत्तरी में गौरांग प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जेसीडी विद्यापीठ महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम

भास्करन्यूज | सिरसा

जेसीडीविद्यापीठ में स्थापित अभियांत्रिकी महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा हिन्दी दिवस के मौके पर विगत दिवस हिन्दी कविता पाठ तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गुरचरण दास बतौर मुख्यातिथि तथा वरिष्ठ सलाहकार डा. एन.एस. भाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. शिखा गोयल द्वारा किया गया। डॉ. गुरचरण दास ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से कहा कि हमें अपनी मां बोली भाषा हिन्दी का प्रयोग गर्व से करना चाहिए। डा. एनएस भाल ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी भाषा के गौरव और इसकी समृद्धता के बारे में सभी बेहतर जानते ही हैं परंतु इसे यह गौरव तथा सम्मान हम इसका प्रयोग करके ही दिला सकते हैं।

इस अवसर पर आयोजित कविता पाठ तथा प्रश्नोतरी प्रतियोगिताओं में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एक छात्र ने अपनी कविता \\\'संस्कृत की एक लाड़ली बेटी है ये हिन्दी, ओजस्विनी और अनूठी है ये हिन्दी के माध्यम से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका रिया कालरा हिना द्वारा बखूबी निभाते हुए कविता पाठ प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अनिल को प्रथम, मोनिका को द्वितीय, आशुतोष को तृतीय तथा सिविल विभाग के छात्र दिशाबल को भी तृतीय स्थान हासिल हुआ। वहीं हिन्दी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में सिविल विभाग के गौरांग तथा राहुल ने प्रथम, इलेक्ट्रिकल विभाग के रवि कुमार तथा मैकेनिकल विभाग के मनीष को द्वितीय एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के आशुतोष अंशु को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।