पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीए में नवजोत मिस्टर तो अनिता बनी मिस फ्रेशर

बीए में नवजोत मिस्टर तो अनिता बनी मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीडीविद्यापीठ में स्थापित मैमोरियल कॉलेज के बीए, बीकॉम बीएमसी के नव आगंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर-कम-प्रतिभा खोज कार्यक्रम का विगत दिवस विधिवत समापन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि जेसीडी विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डा. जयप्रकाश द्वारा की गई। विद्यार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम में गायन, नृत्य, संगीत, हरियाणवी राजस्थानी लोकनृत्य, भंगड़ा, गिद्दा, मिमिक्री, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

राव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्य को समझते हुए अपनी इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाना चाहिए। ताकि इससे देश समाज का भला हो सके। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिभा के आधार पर बीकॉम के गुनकीत तानया को बीएमसी के पारूल रूबिना को तथा बीए के नवजोत अनिता को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।

वहीं बीकॉम के गुरजीत तानया को बीएमसी के हरि नारायण राठी संध्या को तथा बीए के सुनील काजल को मिस्टर एवं मिस ईव चुना गया। प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने विद्यार्थियों द्वारा इस संपूर्ण कार्यक्रम में अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं तथा अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि महोदय तथा प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।

सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में भगड़ा प्रस्तुत करते विद्यार्थी।