पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीसी ने विजय रथ को दिखाई हरी झंडी

वीसी ने विजय रथ को दिखाई हरी झंडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिसराष्ट्र में कन्याओं का सम्मान होता है, वहां पर देवता निवास करते हैं। कन्याओं का संरक्षण करना तथा भ्रूण हत्या पर लगाम लगाना समय की मांग है। महिलाओं को शिक्षित कर भ्रूण हत्या से छुटकारा पाया जा सकता है और इसने कार्य को अमली जामा पहनाने में महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से शिक्षा विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ये विचार चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या के लिए विश्वविद्यालय परिसर से निकाली गई विजय रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पूर्व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कुलपति ने कहा कि कन्या लक्ष्मी का रूप होती है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए शपथ ग्रहण की इस अवसर पर प्रो. सुरेश गहलावत, डा. राजकुमार सलार, डा. विष्णु भगवान, डा. राम मेहर दीक्षित, अमित सांगवान, राजीव विज, होरी लाल शर्मा उपस्थित थे।