पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली पर अवैध कब्जे को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण

गली पर अवैध कब्जे को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकी पक्की गली में कुछ दबंग लोगों द्वारा मिट्टी डालकर बंद करने से परेशान ग्रामीण डीसी दरबार पहुंचे। ग्रामीणों ने डीसी से मांग कि है कि सरकार द्वारा लाखों खर्च कर बनाई गई सड़क पर गांव के कुछ दबंग लोगों मिट्टी कैसे डाल सकते हैं। उन्हें रोकने पर वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते है। उन्होंने मांग कि की इन लोगों पर कार्रवाई करते हुए गली को खुलवाया जाए।

डीसी से मिलने आए पाला सिंह, राजिंदर पंच, प्रीतम सिंह, महेंद्र सिंह, जगीर सिंह, अमरीक सिंह, गुरनाम सिंह, हरबंस, कुलवंत, भीम, मक्खन, पालो बाई, दीपो बाई, सुखविंद्र कौर, कुलवंत कौर ने बताया कि गांव के कुछ गुड़ा प्रवृति के लोगों ने वार्ड नंबर पांच की गली में मिट्टी डाल दी है। इससे पूरी गली बंद होकर रह गई है। गली के दोनों ओर बनी नालियों को भी बंद कर दिया गया है इससे गली के पीेछे वाले घरों के गंदे पानी की निकासी भी रुक गई है। वे इन लोगों को इस बारे में रोकते पूछते है तो उन्हें मारने पर उतारू हो जाते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उनकी मांग है कि इन गलियों को जल्द खुलवाया जाए इन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर कोई नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन पुलिस प्रशासन होगा।