िहंदी सम्मान दिवस पर कार्यक्रम
सिरसा | शाहसतनामजी शिक्षण महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को हिन्दी सम्मान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड डीएड के विद्यार्थियों ने कविता, निबंध, संभाषण में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के तहत बीएड के संदीप कुमार ने \\\'हिन्दी भाषा हमारी शान, छल्लो रानी ने\\\' हिन्दी की गौरव गाथा, सुनीता इन्सां ने \\\'मेरे पापा के सपने, शैलजा ने\\\' हिन्दी मेरी पहचान डीएड प्रथम वर्ष से शिल्पा इन्सां ने \\\'हिन्दी या अंग्रेजी, किरण ने \\\'सवाल सभी से इत्यादि कविताएं सुनाई। मच संचालन सुरेश दहिया ने किया। मुख्यातिथि चरणप्रीत इन्सां ने कहा कि हम सभी को हिन्दी का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के लेक्चरर प्रेम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को हिन्दी में ममता, प्रेम, स्वाभिमान, सौहार्द की भावना लगाव बहुत होता है। इस मौके पर महाविद्यालय की लेक्चरर मोना सिवाच, अमनदीप कौर, मीनाक्षी कम्बोज, संदीप सिंह, हरदीप सिंह मेवा राम विद्यार्थी मौजूद थे।