मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा
मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा
इस दिन से विभिन्न पर्वों के आगमन की शुरुआत हो जाती है। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों उपवास करने से असीम शक्तियों की प्राप्ति होती है।
सिरसा | भारतीयसंस्कृति में सबसे प्रमुख माने जाने वाले नवरात्रों का आज से शुभारंभ हो रहा है। नवरात्र को नौ रातों से जोड़ा गया है यह वर्ष में दो बार आते हैं। हिंदू समाज में इनका विशेष महत्व है। इसको लेकर शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई। सभी मंदिरों को बिजली चलित लड़ियों से सजाया गया है। नवरात्र में मंदिरों का दुल्हन की तरह सजाया गया है।
जय माता दी... आज से नवरात्र शुरू
सिरसा। रानियां रोड पर नवरात्र को लेकर तैयार की गई माता की मिट्टी की मूर्तियों को अंतिम रूप देती मूर्तिकार भूरी देवी।