- Hindi News
- आॅल्टो व्यवसायियों को प्लाट से वंचित नहीं रखा जाएगा : सिंगला
आॅल्टो व्यवसायियों को प्लाट से वंचित नहीं रखा जाएगा : सिंगला
कांग्रेसकी गलत नीतियों के कारण ऑटो मार्किट का विकास नहीं हो पाया। लेकिन इनेलो की सरकार आते ही किसी भी ऑटो व्यवसायी को दुकान, प्लाट से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला ने डबवाली रोड पर जनसंपर्क अभियान चलाकर ऑटो व्यवसायियों से बातचीत करते हुए यह भरोसा दिया। सिंगला ने कहा कि सिरसा के ऑटो व्यवसायी लम्बे समय से स्थाई स्थान को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और किसी ने उन्हें न्याय नहीं दिया और इनेलो की सरकार में उन्हें स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरे लोगों द्वारा बार-बार धोखा खाने तथा प्रताडऩा झेलने वाले ऑटो व्यवसायियों में गहरी नाराजगी हैं। इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कहा कि ऑटो व्यवसायियों के लिए हर प्रकार से बेहतर सुविधाएं देने के ठोस प्रयास होंगे।
डबवाली रोड पर दुकानदारों से जनसंपर्क करते मक्खन लाल सिंगला।