- Hindi News
- वार्ड 15 से है पारिवारिक रिश्ता : सुनीता सेतिया
वार्ड-15 से है पारिवारिक रिश्ता : सुनीता सेतिया
भाजपाकी सिरसा से उम्मीदवार सुनीता सेतिया ने बुधवार को वार्ड नंबर 15 में डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 15 से उनका भावनात्मक और पारिवारिक रिश्ता है। इसी बाजार में वे पले-बढ़े हैं और स्व. लछमन दास अरोड़ा भी इस वार्ड के लोगों के साथ काफी दिली लगाव रखते थे। उन्होंने कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि सब लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट डालें। बुधवार शाम को भाजपा नेत्री ने गोविंद नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। सुनीता सेतिया ने कहा कि धर्म का मार्ग ही सन्मार्ग है।
डोर टू डोर जनसंपर्क करती भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया।