- Hindi News
- खैरपुर जोधकां गांव में 27 सितंबर को लगेगा कानूनी साक्षरता शिविर
खैरपुर जोधकां गांव में 27 सितंबर को लगेगा कानूनी साक्षरता शिविर
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण 27 सितंबर को खैरपुर स्थित आरके सीनियर सेकंडरी स्कूल जोधकां गांव के शिव मंदिर में कानूनी साक्षरता शिविर लगाएगा। प्राधिकरण सचिव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षदीप महाजन ने बताया कि इसमें छात्रों, महिलाओं, आम जनता को पूर्व गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक (लिंग का निषेध चयन) पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बारे अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैनल अधिवक्ता बलबीर कौर गांधी पवन कुमार बेरवाल अध्यक्षता करेंगे।