पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन्य प्राणी सप्ताह के तहत होगी क्विज पेंटिंग प्रतियोगिता

वन्य प्राणी सप्ताह के तहत होगी क्विज पेंटिंग प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन्यप्राणियों, वन संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए 1 अक्टूबर से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार की क्विज एवं पेटिंग संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वन मंडल अधिकारी एवं वन्य प्राणी वार्डन ने बताया कि 1 अक्टूबर को गांव नेजाडेला कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्विज पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं में मुख्य रूप से वन्य प्राणियों, वन संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के विषय पर ही आधारित होंगी। इस प्रतियोगिता में एक स्कूल से अधिकतम 5 बच्चे ही भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सामान जैसे ड्राइंग सीट, पेन, पैंसिल, रंग, बोर्ड, पैमाना स्वयं लाने होंगे। उन्होंने बताया कि पेंटिंग कम्पीटिशन दो वर्गाे में ईको-क्विज पेटिंग कम्पीटिशन एक वर्ग में आयोजित किये जाएगे। प्रथम वर्ग पेटिंग कम्पीटिशन में चौथी से पांचवीं कक्षा तक और दूसरे वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।