- Hindi News
- मर्यादा के साथ होगा श्री विष्णु क्लब की रामलीला का मंचन
मर्यादा के साथ होगा श्री विष्णु क्लब की रामलीला का मंचन
शहरमें रामलीला का मंचन करने वाले श्री विष्णु क्लब द्वारा मर्यादित रूप में रहकर रामलीला आयोजित की जाती है। इस क्लब के कलाकारों में इतनी मर्यादा है कि राम का रोल निभाने वाला कलाकार वनवास मिलने के बाद अपने घर पर भी जमीन पर ही सोता है।
यह दावा श्री विष्णु क्लब के अध्यक्ष अजय ऐलावादी ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि क्लब की रामलीला का भव्य शुभारंभ बुधवार रात्रि 9 बजे किया जाएगा। इसका शुभारंभ सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, कर्ण चौटाला अमृतपाल सिंगला द्वारा इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन की अध्यक्षता होगा। प्रधान अजय ने बताया कि प्रत्येक बार की तरह इस बार भी रामलीला दौरान जरूरतमंद परिवार के सदस्यों को उनकी जरूरत के अनुसार मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस बार भी दशहरा पर्व गत वर्ष की भांति चतरगढ़पट्टी के पास स्थित खाली जगह पर किया जाएगा। जिसमें 70 फीट ऊंचे रावण 65 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले दहन किए जाएंगे। इससे पूर्व स्थानीय टीवी कलाकार हैरी हमराज अपने संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशनलाल फुटेला, मुख्य सलाहकार संजय मेहता, महासचिव रोहित सेठी प्रवक्ता राजेश सतीजा उपस्थित थे।