- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा आज निकाली जाएगी
अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा आज निकाली जाएगी
सिरसा | अग्रकुलसंस्थापक समाजवाद प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन महाराज की जयंती 25 सितम्बर को मनाई जाएगी। जयंती समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई है। पूरे शहर को विद्युत चलित लडिय़ों से सजाया गया है। 25 सितम्बर को प्रात: 8 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात बाद दोपहर ढ़ाई बजे महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई अग्रवाल सेवा सदन में पहुंचेगी। रात्रि 8 बजे सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल सभा के प्रधान मनोज गोल्याण ने बताया कि जयंती समारोह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।