- Hindi News
- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का होगा स्वागत : नेहरा
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का होगा स्वागत : नेहरा
रानियां | स्थानीयकिसान विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की भाजपा के वरिष्ठ नेता चौ. जगदीश नेहरा ने बैठक ली। जिसमें 13 दिसंबर को सिरसा के प्रीतम पैलेस में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की सूची तैयार करें और वह सूची प्रदेशाध्यक्ष काे ज्ञापन के रूप में दी जाएगी ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सकें। मौके पर गुरदेव राही, भीम गर्ग, ओमप्रकाश बणी, लक्खा सिंह चामल, गोबिंद पोपली, बलवान जांगड़ा, आरके बांगा, डॉ. अमरजीत चानी, पूर्णचंद सैन, डॉ. राधेश्याम खुराना, गोपाल खालसा चंद्रभान मौजूद थे।