डीसी से की समस्याओं के समाधान की अपील
सिरसा | समाजसेवीरणजीत सिंह टक्कर ने डीसी निखिल गजराज एडीसी शरणदीप कौर बराड़ को शहर की समस्याओं को दूर करने को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि बरनाला रोड पर सांडों की बढ़ती तादाद के कारण कई दुर्घटनाएं हो रही है और इन सांडों से बुजुर्गों, महिलाओं बच्चों को बहुत ज्यादा परेशानियां होती है। यह सांड आपस में प्रतिदिन लड़ते है, जिस कारण जान-माल को भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा बरनाला रोड पर कोई भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिससे परेशानियां और बढ़ जाती है। बरनाला रोड बाइपास वाया चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने गंदे नाले का पानी बहुत अधिक फैल चुका है। गंदगी के कारण मच्छर पैदा हो रहे है जिससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियां फैल रही है।