- Hindi News
- सीएम आज सिरसा में, पहले अधिकारियों के साथ बैठक और बाद में लगेगा जनता दरबार
सीएम आज सिरसा में, पहले अधिकारियों के साथ बैठक और बाद में लगेगा जनता दरबार
गुरुवार11 दिसंबर को प्रदेश के नवनियुक्त सीएम मनोहर लाल खट्टर के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। 26 अक्टूबर को प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सीएम का यह जिले में पहला दौरा होगा। यही कारण है कि एक ओर यहां जिलावासियों की उनसे मिलकर अपनी समस्याएं रखने की उम्मीदें हैं वहीं जिले में पिछले कई वर्षों से रुकी विकास की गाड़ी को रफ्तार मिलने की भी उम्मीद जगी है।
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में तत्कालीन सरकारों की अनदेखी के कारण जिला विकास के मामले में प्रदेश स्तर पर बहुत पीछे चला गया था। अनदेखी का आलम यहीं से लगाया जा सकता है कि जिलावासियों को प्रमुख रूप से शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कें, पक्की गलियां, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, नहरी पानी की कमी, सीवर संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। उधर नई सरकार का गठन जनता की उम्मीदों की बुनियाद पर ही रखा गया था इसलिए भी जिलावासियों में उनसे मिलकर अपनी बात रखने को उत्सुकता बढ़ी हुई है। इसका एक कारण यह भी है कि केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब तक के कार्यकाल से जनता में बदलाव विकास की नई उम्मीद काे जीवित करने का कार्य किया है।
यहरहेगा कार्यक्रम
प्रदेशके सीएम मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को करीब 11 बजे शहर में पहुंचेंगे। वह सबसे पहले 11 बजे लघु सचिवालय में जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे इसके बाद करीब 12 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
सिरसा। शहर के मुख्य लालबत्ती चौक से गुजरने वाले भारी वाहनों लोडिड ट्रकों पर लगाई रोक।
शहर में दिखने लगा सुधार
11दिसंबर को सीएम के दौरा फाइनल होते ही शहर में सुधार दिखने लगा है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर बिल्कुल प्रतिबंध लगा दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने हिसार रोड पर दिल्ली पुल बरनाला रोड बाइपास चौक, आईटीआई चौक में बैनर लगाते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी भारी वाहन बाइपास होकर गुजरेंगे। भारी वाहनों के लिए सुबह 8 बजे से पहले रात्रि 8 बजे के बाद का समय निर्धारित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ संदीप श्योराण ने बताया कि यह नियम आगे भी जारी रहेगा। यह फैसला शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या पर प्रतिबंध के लिए लगाया गया है।
तैयारियां की पूरी
लोकनिर्माण विश्राम गृह