- Hindi News
- छात्रावास में युवक को घायल करने के मामले में एक कमरा सील
छात्रावास में युवक को घायल करने के मामले में एक कमरा सील
मंगलवारदेर शाम सीडीएलयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 2 में हथियारबंद युवकों द्वारा एक छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के मामले में हॉस्टल वार्डन ने कार्रवाई करते हुए कमरा नंबर 129 को सील कर दिया है। वार्डन राम मेहर दीक्षित का कहना है कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है। उधर सूत्रों का कहना था कि हॉस्टल में इसके अतिरिक्त दो अन्य कमरों को भी सील किया गया है। जिस पर उनका कहना है कि अन्य दो कमरे पैमेंट आने के ऐवज में सील किए गए हैं। छात्रों का कहना है सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग करेंगे।
यहथी घटना
मंगलवारशाम करीब 6 बजे बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने हॉस्टल में रहने वाले शारीरिक शिक्षा विभाग के सिंकदर पर हमला बाेलकर घायल कर दिया। हमलावरों ने हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। जब युवक बुरी तरह से बेसुध हो गया तो वे लोग भाग गए। इसके बाद युवक को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां वह खतरे से बाहर है।
सिरसा। इस छात्रावास में हुआ था झगड़ा।