पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरफोर्स अधिकारी 13 और 15 को बनवा सकते हैं अपना वोट : डीसी

एयरफोर्स अधिकारी 13 और 15 को बनवा सकते हैं अपना वोट : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी ने ली सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक

डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार सर्विस व्यक्तियों के नाम भी जरनल मतदाता के रूप में मतदाता सूची में दर्ज करवाने को लेकर कार्यालय में एयरफोर्स अधिकारियों अन्य अधिकारियों की बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतू एक जनवरी 2015 को कोई भी पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक आयु हो और मामूली तौर पर वहीं का निवासी हो, भारत का नागरिक हो तथा किसी अन्य क्षेत्र में उनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज हो वह व्यक्ति फार्म न. 6 भर कर फोटो युक्त मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता है। अपना आवेदन संबंधित मतदान केन्द्र पर नियुक्त किए गए बूथ लेवल अधिकारी को 16 दिसम्बर तक जमा करवा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में सभी सर्विस व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उन सभी सर्विस व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास फार्म न. 6 अवश्य भर कर रविवार के दिन भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने एयरफोर्स से आए हुए स्टेशन सिक्योरिटी अधिकारी से कहा कि वे एयर फोर्स में जितने भी सर्विस व्यक्ति हैं जो लगभग 6 माह से यहां रह रहे हैं और जिनका वोट नहीं बना हुआ है वे अपना वोट बनवाने के लिए 13 15 दिसंबर के दिन एयर फोर्स स्टेशन में बीएलओ को जमा करवा सकते हैं।

बैठक