पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरक्षरों को साक्षर करने के लिए एडीसी ने ली बैठक

निरक्षरों को साक्षर करने के लिए एडीसी ने ली बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसीशरणदीप कौर बराड़ ने बुधवार को कार्यालय में साक्षर भारत मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करने 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बैठक आयोजित कि गई। उन्होंने साक्षर भारत मिशन की गतिविधियों की समीक्षा उपरांत आदेश दिया कि साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत सभी खंड समन्वयक सप्ताह में एक दिन अपने मुख्यालय में बैठेंगे। इसके अतिरिक्त 4 दिन अपने खंड के गांवों में दौरा करेंगे और 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षरता कक्षाओं में लाने के लिए सभी ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति निरक्षर के साथ बैठकें आयोजित करके उन्हें साक्षरता कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि खंड समन्वयक अपने दौरा कार्यक्रम इस प्रकार से बनाएं कि एक प्रवास में कम से कम 3-4 ग्राम पंचायतों में जा सके। सभी खंड समन्वयक अपने-अपने खंड से 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने की दिशा में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में ठोस प्रयास करें। मौके पर जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र आर्य, डॉ. भूपेंद्र देव, श्वेता जांगड़ा, पूजा अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, मनजीत वर्मा, परवीन सिंगला, संजय प्रजापत, सुनील कुमार, कृष्ण वर्मा, दीपक सिंगला मौजूद थी।