बैडमिंटन में दिलबाग आनंद शिवम रहे प्रथम
एमडीकेइंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ चेयरमैन गोबिंद कांडा ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। अंडर-17 में एमडीके स्कूल दिलबाग सिंह धालीवाल सेंट जेवियर स्कूल का आनंद शिवम प्रथम अंडर-14 आयु में एमडीके स्कूल की प्रांजल बंसल ऋषभ जैन ने प्रथम स्थान पाया। अंडर-17 वर्ग लड़कियों में सिरसा स्कूल की आरुषि गुप्ता एमडीके स्कूल की खुशबू सोनी विजेता रही। प्रतियोगिता में सिरसा के महाराजा अग्रसेन स्कूल, एमडीके इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। गोबिंद कांडा ने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक रूप से स्फूर्ति बनी रहती है, बल्कि मानसिक रूप से भी दृढ़ता आती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से हार-जीत की परवाह किए बगैर खेल का आनंद लेने का आह्वान किया। मौके पर सुमन कंदौई, ज्योति पारस, किरण राठौड़, शैरिल कबिंस मौजूद थे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय करते स्कूल के चेयरमैन गोबिंद कांडा।