वोट बनाने के लिए किया जागरूक
मतदातासूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत डीआरएम आईटीआई खैरेकां में मास्टर ट्रैनर नरेश कुमार ग्रोवर ने नये वोट बनाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने गांव में अपने बूथ पर जाकर अपना वोट बनवाए। जिनकी आयु 18 वर्ष की पूरी हो गई है वे एक जागरूक मतदाता के रूप में दूसरे लोगो को प्रेरित करे कि इस सामाजिक कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में सहायक और उन्नति के मार्ग पर ले जाने में मानव अधिकार अति आवश्यक है। भारत पूरे विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतांत्रिक देश में सब को वोट बनवाने और डालने का अधिकार है और हमें इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।