पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहिल ने लिखा सबसे सुंदर निबंध

साहिल ने लिखा सबसे सुंदर निबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जेसीडीशिक्षण महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों ने मानवाधिकार दिवस पर गांव फरवाई कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के मध्य निबंध, भाषण स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई। निबंध प्रतियोगिता में 9वीं कक्षा के साहिल जांगड़ा प्रथम, 11वीं कक्षा की मोनिका वर्मा द्वितीय निशा रानी तृतीय रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की मनदीप को प्रथम, भवनीत द्वितीय रही, स्लोगन में 11वीं कक्षा की पुष्पा रानी प्रथम 12वीं कक्षा की पूनम द्वितीय स्थान पर रही। जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जगदेव सिंह फौगाट एवं अन्य प्राध्यापिकाओं द्वारा पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।