- Hindi News
- डेरा ने रक्तदान को आंदोलन में बदला : सुरेंद्र नेहरा
डेरा ने रक्तदान को आंदोलन में बदला : सुरेंद्र नेहरा
सिरसा | डेराने रक्तदान को एक महान आंदोलन में बदला, जिससे इस क्षेत्र के नहीं, बल्कि पुरे देश भर में रक्तदान द्वारा अमूल्य जीवन बचाए जा रहे हैं। यह बात भाजपा के युवा नेता सुरेंद्र नेहरा ने वयक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेरे के अनुयायी देशभर में काफी वर्षों से सफाई अभियान चला रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़कर डेरा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के परिणामस्वरूप वर्षों से साफ आने वाले महानगर तक चंद घंटों में चकाचक दिखाई देने लगते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में अनुसंधान के लिए देहदान भी डेरा की एक अनूठी पहल है, जिससे मानव का नश्वर शरीर चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से परोपकार का एक जरिया बनता है। बाढ़, सूखाग्रस्त, प्राकृतिक आपदा आदि अनेक काम हैं, जहां डेरा प्रेमियों का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। युवा नेता ने लोगों, विशेषरूप से युवाओं का आह्वान करते हुए कहा की वे अंधविश्वासों से कतई जुड़े, पर मानव हित में किये जा रहे कामों से दूरी बनाएं तथा राजनीति से प्रेरित प्रचार से प्रभावित हों।