पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस प्रशासन ने विभिन्न धाराओं के तहत किए 294 अभियोग दर्ज

पुलिस प्रशासन ने विभिन्न धाराओं के तहत किए 294 अभियोग दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसप्रशासन ने विभिन्न धाराओं के तहत 294 अभियोग दर्ज किए गए है। विभिन्न चोरियों की गुत्थी सुलझाते हुए 3 लाख 92 हजार 500 रुपये की चोरीशुदा संपत्ति भी बरामद करने में पुलिस विभाग ने सफलता हासिल की है।

एसपी मीतेश जैन ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 294 अभियोग दर्ज किए गए जिसमें से 1302 बोतल शराब ठेका देसी, 5 बोतल नाजायज शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि जिला में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारी की और नारकोटिक अधिनियम के तहत 15 अभियोग दर्ज किए गए जिसके तहत लगभग 503.200 किलोग्राम चूरापोस्त, 0.255 ग्राम स्मैक, 2.208 किलो ग्राम अफीम, 0.039 ग्राम हिरोइन बरामद किया गया। शस्त्र अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज किए गए जिसमें 5 पिस्तौल, 6 कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत 12 अभियोग दर्ज किए गए जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर सट्टे खाईवाली करते हुए जुआ खेलते लोगों से 1 लाख 27 हजार 675 रुपए की राशि बरामद की गई है।