पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोरियोग्राफी में दिखी तीन राज्यों की झलक

कोरियोग्राफी में दिखी तीन राज्यों की झलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जननायकदेवीलाल के 101वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जेसीडी विद्यापीठ में संध्याकालीन सत्र में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, वहीं जेसीडी के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, ज्योति कक्कड़, धवन कुमार, डॉ. गुरदीप सिंह, सुनीता स्याल सहित चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय से तथा अन्य कॉलेजों के अधिकारियों ने भी विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर ज्ञान मंथन टीम के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गई। इसमें सर्वप्रथम सिरसा स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके सबको भक्तिभाव से ओतप्रोत किया। इसके पश्चात जेसीडी मैमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा ग्रुप डांस प्रस्तुत करके सभी को अपने साथ झूमने पर विवश किया। जेसीडी बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा गिद्दा प्रस्तुत करके पंजाबी लोक संस्कृति की याद तरोताजा करवाई गई। जेसीडी फार्मेसी कॉलेज द्वारा हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान तीनों राज्यों की प्रस्तुति एक कोरियोग्राफी के माध्यम से प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी गई।

वहीं जेसीडी डेंटल कॉलेज की छात्राओं द्वारा पंजाबी गीतों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत करके सभी को अपने साथ झूमने पर विवश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में जेसीडी आईबीएम के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा प्रस्तुत किया गया, जिसका विद्यार्थियों द्वारा खूब लुत्फ उठाया गया और विद्यार्थी साथ में नाचते नजर आए। इस मौके पर मुख्यातिथि महोदय एवं अन्य अतिथियों द्वारा जेसीडी विद्यापीठ के विभिन्न कॉलेजों के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया तथा विजेता रहने वाली विद्यार्थियों को पूर्व में आयोजित की गई खेल प्रतिस्पर्धाओं के खिलाडिय़ों को भी पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम