- Hindi News
- सड़क पानी की समस्या करेंगी दूर: सुनीता सेतिया
सड़क-पानी की समस्या करेंगी दूर: सुनीता सेतिया
सिरसाविधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सुनीता सेतिया ने घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने ने कहा कि उनके परिवार ने निष्पक्षता से 25 साल तक सिरसा के लोगों की सेवा की है। उन्होंने कभी जाति-पाति पर आधारित राजनीति नहीं की बल्कि आम आदमी की परेशानियों को समझते हुए उन्हें दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद शहर में सड़कें, पानी की समस्या नहीं रहेगी। सुनीता सेतिया ने कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि हम अपने खोए हुए सम्मान को पुन: प्राप्त करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
पिछले चुनावों में कुछ लोग आपको गुमराह करने कामयाब हो गए। लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। सुनीता सेतिया ने लोगों से पांच मिनट का समय मतदान के लिए देने का आग्रह किया और कहा कि मैं पांच साल तक आपके बीच में रहकर आपके कंधे से कंधा मिलाकर विकास के कार्य करवाऊंगी।