पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता प्रतिशत बढ़ने के लिए किया जा रहा जागरूक

मतदाता प्रतिशत बढ़ने के लिए किया जा रहा जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गांव-गांव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियों, नाटक मंडलियों और वीडियो वैन द्वारा व्यापक प्रचार कर रहे

भास्करन्यूज | सिरसा

डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि मतदाता प्रतिशत बढ़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, बाल पेंटिंग, केबल टीवी, रैली, प्रचार वाहन, आंगनवाड़ी वर्कर, स्वयं सहायता समूह, राजनैतिक पार्टियों के साथ बैठक, बसों, भजन मंडली, नाटक मंडली माध्यमों के द्वारा प्रचार किया जा रहा। लोकसभा के चुनाव के दौरान पुरूषों की तुलना में महिला मतदाताओं की मत प्रतिशतता की कमी को दूर करने के लिए गांव-गांव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियों, नाटक मंडलियों तथा वीडियो वैन द्वारा व्यापक प्रचार किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में विभाग की भजन मंडली जुगती राम, जगदीश प्रसाद, लाला राम अमरजीत की भजन पार्टी गांव में महिलाओं द्वारा गाये जाने वाले लोक गीतों पर आधारित गीतों के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की भजन पार्टिंयों ने जिला के गांव ढुडियांवाली, राठावास, रानियां, धमोड़ाथेड़ी, सुल्तानपुरियां, धनोराथेड़ी आदि गांवों में गीतों रागनियों के माध्यम से व्यापक प्रचार किया।