- Hindi News
- पीटीआई डीपीई की ड्यूटी एक ही समय में दो जगह लगाई
पीटीआई डीपीई की ड्यूटी एक ही समय में दो जगह लगाई
विधानसभाचुनाव में होने वाली रिहर्सल को लेकर डीपीई पीटीआई असमंजस की स्थित में है। जिला प्रशासन ने डीपीई पीटीआई की ड्यूटी लगाई है। जबकि शिक्षा विभाग ने 46 पीटीआई डीपीई की ड्यूटी पहले ही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लगी हुई है। विधानसभा चुनावों को लेकर 28 सितंबर को रिहर्सल है। उसी दिन शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता है।
विधानसभा चुनावों को लेकर होने वाली रिहर्सल में पीटीआई डीपीई को भाग लेना बहुत जरूरी है। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी कर्मचारियों को हिदायतें दे रखी है।
वहीं शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके बाद खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना है। पीटीआई डीपीई भी नहीं चाहते हैं कि खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाए। पीटीआई राकेश कुमार चरण सिंह ने बताया कि इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। क्योंकि दोनों जगह कैसे ड्यूटी दें।
इनकी लगी दोनों जगह ड्यूटी
विधानसभा चुनाव की रिहर्सल जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुनाल, यतेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, चरणजीत सिंह, सही राम, जोगिंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, हरभगवान सिंह, विष्णु दत्त , कुलदीप सिंह, ओमप्रकाश, आदित्य कुमार, बलराम, सुधीर कुमार, लखविंद्र सिंह, केवल सिंह, राजन, नवजोत सिंह, अमरीक सिंह, राधेश्याम, मुख्तयार सिंह, बिजू भूषण, इंद्रजीत, रणवीर सिंह, भीम सिंह, कृष्ण लाल, गुगन राम, कुलवंत सिंह, दयाराम, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, विकास ज्याणी, आत्म राम रामा शर्मा की दोनों जगह ड्यूटी लगी है। जिला खेल इंचार्ज हरबंस सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में होने वाली रिहर्सल में लगाई गई है। जबकि उनकी ड्यूटी शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लगी है। अब दोनों जगह ड्यूटी देना मुश्किल हो गया है।
असमंजस