पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिस्त्री ने एटीएम कार्ड चुरा डेढ़ लाख रुपये की लगाई थी चपत

मिस्त्री ने एटीएम कार्ड चुरा डेढ़ लाख रुपये की लगाई थी चपत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भास्करन्यूज | सिरसा

मकानकी चिनाई कर रहे दो राजमिस्त्रियों द्वारा की गई डेढ़ लाख रुपये की चोरी की पोल सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी। दोनों ने मकान मालिक का एटीएम चोरी कर डेढ़ लाख रुपये की चपत लगाई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

एेसेपकड़ में आया चाेरी करने वाले मिस्त्री

शमशाबादपट्टीनिवासी सुखवंत सिंह के खाते से कुछ दिन पहले डेढ़ लाख रुपये की निकासी हो गई। पड़ताल करने पर पता चला कि नकदी एटीएम के माध्यम से निकाली गई। जबकि एटीएम कार्ड उसके घर पर था। इस मामले की शिकायत जांच के लिए जेजे कालोनी के प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल सिंह के पास पहुंची। मंगल सिंह ने मामले की तह तक जाने के लिए बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को देखकर जमींदार सुखवंत सिंह ने एक व्यक्ति को पहचान लिया। जिसने उसके मकान की चिनाई की थी।

विश्वासपात्र बनकर ठगा

आरोपी हरदीप ने बताया कि वे सुखवंत के घर पर काम करते थे। लंबे समय तक काम करने पर वे उनके विश्वासी बन गए। एक दिन उन्हें बैंक का एटीएम दिखाई पड़ा। एटीएम अलमारी पर में ही रहने से उन्होंने ठगी की योजना बनाई। उन्होंने विश्वास में लेकर ही सुखवंत से बातों बातों में पासवर्ड पूछ लिया था। उसके बाद उसके अकाउंट से राशि निकाल ली। पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे डेढ़ लाख की राशि बरामद की जाएगी।