पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | कंगनपुरफाटक से थोड़ी दूरी पर गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग की रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह 11 बजे रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन का समय होने के चलते फाटक लगा हुआ था। उसी समय 70 वर्षीय बुजुर्ग मांगेराम निवासी भारतनगर फाटक से 15 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। कुछ समय बाद मृतक के परिजनों को सूचना मिली तो परिजनों ने सिरसा के सामान्य अस्पताल पहुंचकर मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।