- Hindi News
- फिल्म \"द ब्लड स्ट्रीट\' पहुंची प्रोमोशन के लिए सिरसा
फिल्म \"द ब्लड स्ट्रीट\' पहुंची प्रोमोशन के लिए सिरसा
सिरसा | 10अक्टूबर को विश्व स्तर पर रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म \\\'द ब्लड स्ट्रीट की स्टार कास्ट आज फिल्म प्रोमोशन के लिए सिरसा पहुंची और अजय विहार स्थित अमरपाली रियल एस्टेट में पत्रकारों से रूबरू हुर्ई। फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका निभा रहे सोनप्रीत जवंदा ने पत्रकारों से कहा कि \\\"द ब्लड स्ट्रीट\\\' फिल्म पूरे विश्व में रिलीज होने जा रही है, मगर भारत में सैंसर बोर्ड ने इस पर बैन लगाया हुआ है। सैंसर बोर्ड का कहना है कि यह फिल्म युवाओं को भड़काने का काम करेगी, मगर ऐसा नहीं है, इस फिल्म में केवल सच्चाई को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए सोनप्रीत ने कहा कि यह फिल्म 1987 से लेकर 1992 तक के काले दौर से गुजर चुके पंजाब के उन नौजवानों की कहानी है, जिन्हें पुलिस ने तमगों तरक्की के चलते हमेशा के लिए अपनों से जुदा कर दिया। फिल्म में एक सिख नौजवान की भूमिका निभा रहे कर्मजीत बराड़ ने कहा कि इस फिल्म में आतंकवाद के काले दौर को दिखाया गया कि किस तरह एक नौजवान और उसके परिवार पर पुलिस का कहर टूटा। फिल्म में पत्रकारिता के सच को बखूबी से दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देश और कथाकार दर्शन दरवेश हैं और निर्माता जसवीर सिंह बोपाराय कैनेडा हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, हिमाचल और हरियाणा में भी हुई है।