पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालसेविकाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

बालसेविकाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी एक दर्जन बाल सेविकाओं ने बालवाड़ी केंद्रों की बहाली को लेकर नवनियुक्त डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने मांग की है कि बेरोजगार हो चुकी सभी बाल सेविकाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाए, अन्यथा वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगी। ऐसे में किसी भी प्रकार के होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की हाेगी। डीसी ने उनकी बात सुनते हुए संबंधित विभाग को आदेश दिए है कि तुरंत उनकी मांग पुरी की जाए।

डीसी से मिलने आई बाल सेविका शीला, निर्मला प्रथम, सरोज, निर्मला द्वितीय, पूनम, सुरेश, सुलोचना राज रानी ने बताया कि करीब 6 माह पहले बालवाड़ी केंद्रों को बंद कर उन्हें बेरोजगार बना दिया गया। उसी समय से लेकर अभी तक न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहीं है मगर उनकी कहीं भी कोई भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा। कई बार जिला बाल कल्याण अधिकारी से डीसी तक मिल चुके मगर हर बार बस झूठा आश्वासन देकर टाल दिया जाता हे कि शीघ्र कोई निर्णय लेकर आपको कहीं कहीं एडजस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया की बेरोजगारी के कारण वे बहुत बुरी स्थिति से गुजर रही हैं, घर का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।

केंद्रों से चाहे न्यूनतम वेतन मिलता था मगर उससे बेहद सहयोग हो जाता था। अब तो नौकरी के लिए दर-दर भटक रहीं है। डीसी निखिल गजराज ने तुरंत संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि इनकी समस्या का हल करवाया जाए।

6 माह पहले तत्काल डीसी अंशज सिंह ने जिलेभर में कार्यरत 64 बालवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया था। जिससे 1 जून से लागू भी कर दिया गया था। जिसके बाद से इन केंद्रों में कार्यरत 128 वर्कर हेल्पर बेरोजगार हो गई। उसी समय से ही इन्होंने विभिन्न कर्मचारियों यूनियनों के बैनरों तले दर्जनों प्रदर्शन आंदोलन किए मगर जिला प्रशासन पर उनका कोई असर नहीं हुआ।

मंाग