- Hindi News
- मांग रहे 2 महीनेे का एरियर साढ़े सात साल का ईपीएफ
मांग रहे 2 महीनेे का एरियर साढ़े सात साल का ईपीएफ
सीडीएलयू कर्मचारियों और केयू के छात्रों का प्रदर्शन
रिअपीयर परीक्षाओं में कम अंकों का पेपर दिए जाने पर रोष
मंगलवारको स्थानीय सीएमके गर्ल्स कॉलेज के परीक्षा केंद्र में रिअपीयर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने कम अंकों का पेपर देने का विरोध करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय उन्हें धोखे में रखकर पेपर के कुल अंकों में से 10 कम अंकों का पेपर दे रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विश्वविद्यालय को इन अंकों की भरपाई के बारे में उन्हें लिखित रूप में संतोषजनक जवाब देना होगा अन्यथा वे कोर्ट का सहारा लेंगे।
सुबह के सत्र में परीक्षा देने आए विकास पारीक, संदीप कुमार, विजय, मांगेराम, विकास, अनिल, जगदीप सिंह, कमलदीप, सुरेंद्र ने बताया कि उनका इंग्लिश फिजिक्स विषय का रिअपीयर की परीक्षा थी। यह परीक्षा वे लोग केयूके विश्वविद्यालय के अंतर्गत दे रहे हैं। उनका पेपर कुल 80 नंबर का आया है जबकि वह कुल 90 अंकों का होना चाहिए था, क्योंकि उन्हें केवल 10 नंबर की एसेसमेंट मिलती है। ऐसे में वह 10 नंबर विवि कहा एडजस्ट कर रही है उन्हें पता नहीं। उनमें से कई लोग दो से तीन बार परीक्षा दे चुके हैं, हर बार कुल 80 अंकों का पेपर हाथ में थमा दिया जाता है। पिछली बार उनमें से कुछ लोग केवल 1 या 2 नंबर के अंतर से परीक्षा पास करने से वंचित रह गए थे। ऐसे में उनका कहना था कि अगर पूरे 90 अंकों का पेपर दिया होता तो उन्हें दोबारा परीक्षा नहीं देनी पड़ती। छात्राओं ने विवि के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि रिअपीयर परीक्षा के जरिए उनका बेहद आर्थिक मानसिक शोषण किया जा रहा है। विवि विद्यार्थियों को लूटने की नीति से कार्य करती है पहले रिअपीयर पंजीकरण के लिए उन सभी से 1000 से 1200 रुपये फीस वसूल ली जाती है। उसके बाद रोल नंबर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए भी स्वयं कई किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र जाना पड़ता हैं। वहां पहुंचने पर भी उन्हें बहुत परेशान किया जाता है।
जिले के 3 परीक्षा केंद्रों में 110 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा रिअपीयर के लिए जिला में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें सीमएमके गर्ल्स कॉलेज सिरसा, शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल डबवाली का राजकीय कॉलेज शामिल था।
सीएमके काॅलेज मे परीक्षा देकर बाहर आए छ