- Hindi News
- धारदार हथियार से हमला कर छात्र को घायल किया
धारदार हथियार से हमला कर छात्र को घायल किया
सिरसा | सीडीएलयूके बॉयज होस्टल में एक छात्र को धारदार हथियार से घायल कर दिया। घायल छात्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। हमला करने वाले छात्र मौके से फरार हो गए। होस्टल में मंगलवार रात्रि करीब 7 बजे पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी विवि का फिजीकल विभाग का छात्र सिकंदर पुत्र बलजिंद्र होस्टल में बैठ हुआ था। इसी दौरान चार छात्रों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके गंभीर चोटें लगी है। हमले के दौरान होस्टल में रह छात्र भयभीत हो गए।