रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणारोडवेज तालमेल कमेटी ने मांगों को लेकर सिरसा डिपू के सामने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जीएम सुरेश कस्वां को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सुबह दस बजे डिपू के सामने सभी कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारी नेता रामकुमार चुरणीया, मदनलाल खोथ, भीम सिंह, चंद्र शेखर चंचल बिश्नोई ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों की लंबित मांगों को बार बार अधिकारियों के समक्ष रखा जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो 16 दिसंबर को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका जिम्मेवार डिपो प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग कर्मचारियों के देय एसीपी वेतनमान नहीं दिया जा रहा है एरियर का भुगतान भी किया जा रहा है। दीपावली, लोकसभा विधानसभा चुनाव के दिन चालक परिचालक के कम किलोमीटर की रिर्पोट नाजायज है। इसको तत्काल रोका जाए पूरे महीने का आेवर टाईम, रात्रि भत्ता दिया जाए। वहीं कर्मचारियों की व्यक्तिगत मांगों को पूरा करने की है।
सिरसा। बस स्टैंड पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते तालमेल कमेटी हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारी।