पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 800 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र िदए

800 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र िदए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमकेकॉलेज के सोमनाथ गंडा सभागार में ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और संस्थान से कोर्स पूर्ण करने वाले 800 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल इसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा उत्तरप्रदेश के सीतापुर और हरियाणा में अपने शहर को प्रोजेक्ट के तहत चयन किया गया था। इसमें युवाओं को नि:शुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के माध्यम से कौशल विकास के कोर्स करवाए गए हैं। जिससे अब तक 11 हजार युवा लाभांवित हुए हैं। उन्होंने बताया कि काउंसिल द्वारा प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है और पिछले चार वर्षों से चल रहा प्रोजेक्ट 9 दिसंबर को पूरा हो गया है।

ब्रिटिश काउंसिल साउथ एशिया की निदेशक एलिसन बैर्रट ने डॉ. तंवर का स्वागत करते हुए संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को करवाए जा रहे कोर्स के बारे में जानकारी दी। बदलते परिवेश में जहां अन्य भाषाओं का ज्ञान बेहद जरुरी है उसके साथ इंग्लिश का व्यावहारिक ज्ञान होना भी लाभदायक है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से अब तक 4900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोर्स करवाया गया है।

इस अवसर पर उनके साथ नवीन केडिया, शीशपाल केहरवाला, उर्मिल भारद्वाज, डॉ. सुभाष जोधपूरिया, गोपाल कृष्ण कम्बोज, अमित सोनी, अनिल शर्मा, सरपंच बलिंद्र सहारण, बंसी जमाल, राजेंद्र ढूकड़ा, चंदन गाबा, संजय गोदारा, पंकज चौहान, अमन खोसा, रणजीत दंदीवाल, सुरजीत गोदारा, मदन सुथार, विकास पूनियां, प्राध्यापक दीपक मेहता, रिशा, मनिशा, अभिनव भारद्वाज, जितिन टंडन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सिरसा। सीएमके काॅलेज के सभागार में ब्रिटिश काउंसिल द्वारा इंग्लिश सीख चुकी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित करते पूर्व सांसद अशोक तंवर निदेशक ऐलिसन बेररट।