पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा कर रहे सात साल के मासूम को कार ने कुचला

सेवा कर रहे सात साल के मासूम को कार ने कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानबॉर्डर के नजदीकी गांव कुतियाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गाड़ी चालक ने रविवार सुबह सात वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार 7 साल का धोनी सालासर जाने वाले पैदल यात्रियों के लगाए गए राहत शिविर में आने वालों की पानी पिलाकर सेवा कर रहा था। इस दौरान जब सड़क के पास खड़ा था। उसी समय गोगामेड़ी की तरफ से रही तेज रफ्तार वेगनआर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

गाड़ी छोड़कर भाग गया चालक

बच्चेके गाड़ी की चपेट में आने से वहां उपस्थित ग्रामीणों का ध्यान बच्चे को लगी चोट पर गया। उसे तुरंत उपचार के लिए उठाकर गाड़ी में डाला गया और अस्पताल की ओर रवाना हुए। उधर मौके का फायदा उठाकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं गाड़ी में एक महिला थी। वह गाड़ी में ही बैठी रही। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर गाड़ी को महिला सहित कब्जे में लेकर चौकी में लाई। उसके बाद धोनी के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। उपरोक्त घटना में गाड़ी चालक की पहचान होने की बात सामने रही।

रविवार की छुट्टी होने पर बाला जी भक्तों की सेवा करने गया था शिविर में धोनी

गांवजमाल निवासी सतपाल का सात वर्षीय पुत्र धौनी पहली कक्षा का छात्र था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। सतपाल का परिवार कुतियाना रोड पर एक ढाणी में रहता है। छुट्टी हाेने के कारण धोनी सुबह ही उठकर जमाल के ग्रामीणों द्वारा रोड पर टैंट लगाकर बनाए गए सालासर जाने वाले भक्तों के लिए विश्राम स्थल पर गया। वहां पर धोनी पैदल जाने वाले बाबा के भक्तों को पानी पिला रहा था। धोनी जब सड़क के किनारे से थोड़ी दूर खड़ा था। उसी समय राजस्थान की तरफ से तेज रफ्तार वेगनआर गाड़ी की चपेट में गया। गाड़ी की चपेट में आने से धोनी गंभीर रूप से घायल हाे गया। ग्रामीणों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक सतपाल का इकलौता लड़का था। सतपाल की एक बेटी है।