- Hindi News
- रेप करने वाले को पकड़ने के लिए सर्च अभियान
रेप करने वाले को पकड़ने के लिए सर्च अभियान
आधीरात को सात साल की मासूम बच्ची को घर से उठाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान चार दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाई है। जहां पुलिस की आधा दर्जन टीम रात दिन मोहल्ले आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए हुए हैं। वहीं अब दुष्कर्मी को पकड़ने के लिए मोहल्लेवासी खुद भी सर्च अभियान में उतर गए है। मोहल्ले के डेढ़ दर्जन लोगों ने पांच टीमें गठित की हैं। जो दिन रात संदिग्ध लोगों की पहचान करेगी और पुलिस को सूचना देगी। मोहल्लेवासियों का यह अभियान शनिवार से ही शुरू हो गया है। पुलिस और लोग चार दिन से आरोपी की पहचान करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक सभी की आंखों में उसने धूल झोंक रखी है। मोहल्लेवासी अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान लगाए हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम भी लगा रखी है। वहीं मोहल्ले के लोगों में घटना के बाद रोष है।
बच्चीको चढ़ रहा बुखार
दुष्कर्मका शिकार हुई बच्ची की हालत वैसे तो नार्मल है, मगर उसे बुखार चढ़ रहा है। इसलिए अभी तक वह अस्पताल में ही है। पुलिसकर्मी जहां उसकी सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं मोहल्ले के लोग भी पीड़ित परिवार का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
ये था मामला
^बतादें कि मेलाग्राऊंड क्षेत्र में 24 सितंबर की रात को सात साल की बच्ची को एक व्यक्ति ने घर से अगवा कर लिया था। उसके साथ प्रतापगढ़ क्षेत्र में रेप किया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। परिजन बच्ची को ढूंढते-ढूंढते वहां पहुंचे तो बच्ची रो रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाकर मामले की पुलिस को सूचना दी। बच्ची ने बताया था कि आरोपी ने जींस पहनी हुई थी। उसके छोटे-छोटे बाल थे और भारी शरीर का था। पुलिस तब से ही आरोपी को ढूंढ़ रही है।
अब तक पांच लोगों से पूछताछ
पुलिसने आरोपी को पकड़ने के लिए अब तक पांच लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की। जब उनसे कोई सुराग नहीं हासिल हुआ तो उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार बच्ची छोटी उम्र की होने के कारण आरोपी को बच्ची सही प्रकार से पहचान नहीं सकी थी। इसलिए परेशानी रही है। पुलिस जिस भी व्यक्ति को शक के आधार पर हिरासत में लेती है। उसे बच्ची को दिखाया जाता है। चौकी इंचार्ज रामनिवास का कहना है की एसपी के के सख्त निर्देश हैं कि आरोपी की पहचान करके जल्द पकड़े। उनके आदेशानुसार आधा दर्जन टीम सिविल ड्रेस वर