पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चालक ने मारपीट करके रोडवेज कर्मी का दांत तोड़ा

बाइक चालक ने मारपीट करके रोडवेज कर्मी का दांत तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | ओवरब्रिजके ऊपर शनिवार को रोडवेज कर्मी के साथ एक अज्ञात बाइक चालक ने मारपीट की। जिसमें रोडवेज कर्मी का दांत टूट गया। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसका बाइक कब्जे में ले लिया। इस दौरान झगड़े को देखने के लिए ओवरब्रिज पर वाहन चालकों की कतार लग गई थी। रोडवेज कर्मी देवीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्रेन चालक दयासिंह के साथ क्रेन गाड़ी में सरकारी ड्यूटी से बस स्टेंड रहा था। इसी दौरान एक यामा बाइक पर सवार युवक ने साइड को लेकर उसके साथ झगड़ा किया। इस दौरान उसने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका दांत तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।