पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरशाही को नियंत्रण में रखा जाएगा : सेतिया

अफसरशाही को नियंत्रण में रखा जाएगा : सेतिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा| सिरसाविधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया ने चुनावी अभियान के तहत रानियां चुंगी पर एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्हाेंने कहा कि पूरे पांच साल सिरसा नेतृत्व विहीन ही नहीं रहा बल्कि विकास में भी काफी पिछड़ गया है। मौजूदा शासनकाल में नौकरी तो दूर की बात तबादला भी करना और कराना चुनौती बन रहा। उन्होंने कहा कि अफसरशाही इतनी हावी रही कि लोगों के काम तक नहीं हुए। सेतिया ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर अफसरशाही को नियंत्रण में रखा जाएगा। धक्का बस्ती में बैठे लोगों को उनके मकानों का मालिक बनाऊंगी और जिन गरीबों के पास दुकानें नहीं है, नेहरु पार्क मार्केट की तरह बूथ उपलब्ध करवाऊंगी। जिनके पास मकान नहीं हैं और झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं, उन्हें मकान की जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।

जनसभा को संबोधित करती भाजपा उम्मीदवार सुनिता सेतिया।