- Hindi News
- विधानसभा चुनावों को लेकर हुई पायलट रिहर्सल
विधानसभा चुनावों को लेकर हुई पायलट रिहर्सल
सिरसा| सीडीएलयूस्थित मल्टीपर्पज हाल में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेजाइडिंग अल्टरनेट प्रेजाइडिंग अधिकारियों की प्रथम पायलट रिहर्सल हुई। जिसमें चुनाव को स्वतंत्र, शाति पूर्वक पारदर्शी रूप से करवाने के लिए चर्चा हुई। जनरल पर्यवेक्षक लकुवेन्टेशवरा लू ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रकार की प्रक्रिया जानें। यदि किसी बिंदू पर विवाद होने की संभावना हो तो इस बारे में मास्टर ट्रेनरों रिटर्निंग अधिकारियों से जानकारी लें। रिटर्निंग अधिकारियों मास्टर ट्रेनरों के मोबाइल नंबर अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी का पक्ष लें। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अंशज सिंह ने कहा कि चुनाव की अंतिम प्रक्रिया के बारे में जानें। इस प्रशिक्षण में पोस्ट बैल्ट पेेपर कैसे भरना है तथा हैंड बुक को पूरी तरह पढ़ कर सभी नियमों के बारे में जानकारी ले। मौके पर सिरसा विस क्षेत्र के आरओ एडीसी राजेश, डबवाली विस क्षेत्र के आरओ एसडीएम सतीश, रानियां विस क्षेत्र के आरओ यतिंद्र सिंह तहसीलदार चुनाव चंदू लाल सैनी मौजूद थे।