540 ने दी ट्रैफिक नियमों की परीक्षा
राजकीयसीनियर सेकंडरी ब्वायज स्कूल में शनिवार को खंड स्तरीय ट्रैफिक नियमों की जागरूकता विषय पर परीक्षा हुई। इसमें तीन वर्ग की परीक्षा में खंड के 57 स्कूलों से 540 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिससे बच्चों को बाहर मैदान में बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
बीईओ संतकुमार बिश्नोई राजकीय स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसमें खंड के सभी निजी राजकीय स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर ड्यूटी स्टाफ सदस्यों ने तीनों वर्गों के बच्चों की आंसर सीट काे जांच कर परिणाम तैयार किया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस विभाग को भेज दी गई है। उल्लेखनीय है कि खंड के सभी स्कूलों में 10 दिसंबर को स्कूल स्तरीय परीक्षा पुलिस विभाग की ओर से कराई गई थी जिसके बाद शनिवार को खंड स्तरीय परीक्षा हुई है। पुलिस विभाग की ओर से परीक्षार्थियों की सटीक संख्या ज्ञात नहीं होने अचानक ठंड हो जाने से स्कूल स्टाफ बच्चों को परेशानी हुई।