- Hindi News
- बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
मौसममें शनिवार सुबह हुई हलकी बूंदाबांदी से ठंडक काफी बढ़ गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। ठंड बढ़ने से दिनभर सड़क सुनसान नजर आई। वहीं सभी गर्म कपड़ों से लिपटे नजर आए। हालांकि ठंड का अहसास पिछले दस दिन से शुरू हो गया था। ठंड रात्रि के समय ज्यादा पड़ रही थी। मगर दिन में ठंड का इतना असर नहीं हो रहा था। हलकी बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि गेहूं की फसल में ठंडक बारिश बहुत जरूरी है। इससे गेहूं के पौधे में फटाव शुरू हो जाता है। जिससे उत्पादन भी ज्यादा होता है। कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने कहा कि ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। दिसंबर माह में इस वर्ष काफी देरी से शुरू हुई है।
सिरसा। बूंदाबांदी के बीच शहर के रानिया रोड पर अपने पोता-पोती को साइकिल पर स्कूल छोड़ने जाते दादा।