पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आई हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप में 106 के हुए ऑप्रेशन

आई हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप में 106 के हुए ऑप्रेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरासच्चा सौदा में शाह सतनाम सिंह महाराज की स्मृति में राष्ट्रीय अंधता निवारण के तहत 23वें याद मुर्शिद फ्री आई हैल्थ स्क्रीनिंग एवं ऑप्रेेशन कैंप में नेत्र रोगियों के आप्रेशन कैंप शुरू हुआ। कैंप का शुभारंभ शनिवार को संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने इंटरनेट से ऑनलाइन किया। कैंप में अभी तक 7205 व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। जिसमें 582 व्यक्तियों का आप्रेशन के लिए चयन हुआ। कैंप के प्रथम 106 रोगियों के आंखों के आप्रेशन किए गए। शुभारंभ करते हुए संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि शाह सतनाम महाराज की प्रेरणाएं आज करोड़ों लोगों के लिए पथ प्रदर्शक बनी हुई है। डेरा की पांच करोड़ से अधिक साध संगत 104 से अधिक मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि नेत्र जांच आप्रेशन शिविर लगाकर हजारों लोगों की आंखों के आप्रेशन करवाती है और अंधेरी जिंदगियों में उजाला भरने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जो ईश्वर, अल्लाह, राम की औलाद का जितना भला करेंगे मालिक भी उनको उतनी ही ज्यादा खुशियां देंगे। कैंप में आंखों के पुतली रोग, लैंस डालना, भैंगापन, काला मोतिया ऑप्रेेशन, सफेद मोतिया ,नासूर, बच्चों के आंख ऑप्रेेशन, शुगर ब्लड प्रेशर में खराब हुई रोशनी, आंख के ट्यूमर, आंख के साधारण अति विशेष रोगों की जांच उपचार ऑप्रेेशन किए जाएंगे। मौके पर नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी गुप्ता, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. युसूफ रिझवी, डॉ. एसडी तायल, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. अविनीश इंसां, डॉ.वीके. दादा, डॉ. तनुज दादा, डॉ. मोनिका इंसां,डॉ. अमृता मिश्रा, डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. सुविक्रम ज्योति, डॉ. विनोद भ्याला मौजूद थे।